छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: खेत में मिला युवक का शव...गले व सिर पर गंभीर चोट के निशान

Admin2
13 Dec 2020 3:34 PM IST
छत्तीसगढ़: खेत में मिला युवक का शव...गले व सिर पर गंभीर चोट के निशान
x
गांव में फ़ैली सनसनी

छत्तीसगढ़। कवर्धा जिले के जेवड़न मार्ग के खेत में आज युवक का शव मिला है। जानकारी के मुताबिक कोतवाली थाना अंतर्गत शहर के जेवड़न मार्ग के खेत में एक युवक का शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि शव की पहचान युवक के पर्स से किया गया। इसके बाद परिजनों को इसकी सूचना दी गई। मृतक का नाम सुरेश कुमार साहू (30) कापा डंगनिया का रहने वाला है। युवक के गले व सिर में गंभीर चोट आई है। पुलिस शव का पंचनामा कर जांच में जुट गई है।

Next Story