छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: अनियंत्रित होकर कार पुल के नीचे जा गिरी, एक की मौत, दो की हालत गंभीर

Shantanu Roy
27 Sep 2021 2:59 PM GMT
छत्तीसगढ़: अनियंत्रित होकर कार पुल के नीचे जा गिरी, एक की मौत, दो की हालत गंभीर
x
बड़ी खबर

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। कांकेर। जिले के माकड़ी के ठीक पहले राष्ट्रीय राजमार्ग 30 के छोटे पूल पर एक कार अनियंत्रित होकर नीचे जा गिरी, इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार भिलाई से तीन युवक कार से किसी काम से कांकेर की ओर आ रहे थे, सुबह माकड़ी के ठीक पहले उनकी कार छोटे पूल के नीचे अनियंत्रित होकर गिर गई। जिसमे कार सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। घायलो को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है।

कोतवाली प्रभारी शरद दुबे ने बताया कि आज सुबह दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया है। मृतक और घायलों की जानकारी ली जा रही है। मृतक के पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा।

Next Story