छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: फंदे पर लटकी मिली युवती की लाश, सुबह निकली थी घर से

Admin2
8 July 2021 3:41 PM IST
छत्तीसगढ़: फंदे पर लटकी मिली युवती की लाश, सुबह निकली थी घर से
x
जांच में जुटी पुलिस

छत्तीसगढ़। जशपुर जिले के सन्ना थाना अंतर्गत कंवई गाँव मे फांसी के फंदे पर 18 वर्षीय युवती की लाश मिली हैं। मृतिका की शिनाख्ती हो गयी है। मिली जानकारी के मुताबिक मृतिका का नाम प्रेमिका भगत बताया जा रहा है, जो कंवई के ही उरांव की रहने वाली है। बताया जा रहा है कि मृतिका आज सुबह करीब 3 बजे फोन से बात करते करते अपने घर से निकली ओर सुबह 10 बजे उसे बन्सझरिया के पास एक पेंड पर लोगो ने फांसी के फंदे पर झूलते हुए देखा। सूचना मिलने के बाद सन्ना थाने की पुलिस मौके पर पहुँच गयी है और घटना की जांच में जुट गई है।

Next Story