छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: मॉल के समीप खून से लथपथ मिली युवक की लाश...सिर पर गंभीर निशान भी

Admin2
21 Oct 2020 2:11 PM IST
छत्तीसगढ़: मॉल के समीप खून से लथपथ मिली युवक की लाश...सिर पर गंभीर निशान भी
x
मर्डर

छत्तीसगढ़/दुर्ग। शहर के संतराबाड़ी स्थित मॉल के पास बुधवार सुबह खून से लथपथ एक युवक की लाश मिली है। बता दें कि युवक का सिर फटा हुआ है। पुलिस ने शव बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक संतराबाड़ी स्थित मॉल के पास खून से लथपथ लाश मिलने की जानकारी उन्हें मिली थी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो मृतक का फटा सिर खून से लथपथ मिला। युवक की पहचान नहीं हो पाई है। कोतवाली पुलिस ने लाश का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दी है।



Next Story