छत्तीसगढ़: जिला मुख्यालय में स्थित दुर्गा पंडाल के पास पहुंचा भालू, फिर जंगल की ओर...

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में इन दिनों भालू शहरी इलाके में अपनी दस्तक दे रहे हैं। एक भालू जिला मुख्यालय में स्थित दुर्गा पंडाल के पास तक पहुंच गया था। पहले भालू ने लोहे के गेट को फांद कर पार किया, फिर कृषि उपज मंडी के पास स्थित पंडाल तक पहुंच गया। आस-पास में खड़े लोगों ने भालू की वीडियो भी बना लिया है। हालांकि यहां शोरगुल की आवाज सुनकर जंगल की तरफ लौट गया। पंडाल में बैठे भक्तों ने बताया कि, भालू पंडाल के पास तेल पीने के इरादे से आया था। शहर के लोगों की माने तो इससे पहले भी भालू मंदिरों में तेल पीने घुस चुका है। इस बार भी भालू इसी लिए भालू यहां तक आया था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





