छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: शौच करने गए युवक पर भालू ने किया जानलेवा हमला...हालत गंभीर

Admin2
28 Oct 2020 2:32 PM IST
छत्तीसगढ़: शौच करने गए युवक पर भालू ने किया जानलेवा हमला...हालत गंभीर
x
इलाके में दहशत का माहौल

पेण्ड्रा। मरवाही में एक युवक पर भालू ने हमला कर गंभीर रुप से घायल कर दिया है. युवक को 112 की मदद से मरवाही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां युवक की हालत खतरे से बाहर बतलाई जा रही है.

मामला मरवाही वन परिक्षेत्र के मगुरदा गांव का है, जहाँ रहने वाला कन्हैया यादव बुधवार सुबह घर से कुछ दूर पर शौच के लिए गया हुआ था, तभी भालू ने उस पर हमला कर दिया. कन्हैया की चीखने-चिल्लाने पर आसपास के लोग पहुचे और शोर मचाकर भालू वहां से भगाया. इसके बाद खून से लथपथ कन्हैया को 112 की मदद से मरवाही के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज किया गया. डॉक्टरों की माने तो कन्हैया को सिर, पीठ और दोनों हाथों में चोट आई है.

Next Story