छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़: दुष्कर्म कर ब्लैकमेलिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार, अब तक वसूल चुके थे ढ़ाई लाख रूपए
Nil dhankar
4 Sept 2021 5:23 PM IST

x
शिकायत पर पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई
जशपुर। पत्थलगांव पुलिस ने दुष्कर्म कर ब्लैकमेलिंग करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक 3 वर्षों से युवती का दैहिक शोषण कर रहा था. फिर ब्लैकमेलिंग कर दुकान खोलने के नाम पर ढाई लाख रूपये भी लिए. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी गुरूचरण यादव निवासी घुईचुआ चैतमा जिला कोरबा को गिरफ्तार किया है. वही गिरफ्तारी कराने में कटघोरा SDOP ईश्वर त्रिवेदी का विशेष योगदान।
Next Story





