छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: लूट मामले का फरार आरोपी ओडिशा में पकड़ाया, पुलिस को चकमा देकर हुआ था फरार

Shantanu Roy
29 Sept 2021 9:07 AM IST
छत्तीसगढ़: लूट मामले का फरार आरोपी ओडिशा में पकड़ाया, पुलिस को चकमा देकर हुआ था फरार
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। कांकेर। ट्रक ड्राइवर से नगदी एवं मोबाईल की लूट करने के बाद जेल में बंद एक आरोपी पेशी में लाने के दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार होने के बाद ओडिशा से गिरफ्तार कर आज मंगलवार को पुन: जेल भेजा गया। पुलिस के अनुसार थाना कांकेर पुलिस ने 31 अगस्त को नाथियानवा गांव में ट्रक ड्राइवर से नगदी एवं मोबाईल फोन की लूट की घटना करने वाले दो आरोपियों को रायपुर से गिरफ़्तार जेल भेजा था। गिरफ्तार हुए आरोपियों में से एक आरोपी रोहित सिंह (22) जनता नगर कॉलोनी रायपुर में था। कांकेर जेल में बंद आरोपी रोहित सिंह को 17 सितंबर को कांकेर जेल से न्यायालय कांकेर पेशी पर लाया गया था। इसी दौरान वह पुलिस कर्मियों को धक्का देकर फऱार हो गया था।

पुलिस अधीक्षक कांकेर के निर्देशन में थाना कांकेर पुलिस एवं सायबर सेल की टीम लगातार पतासाजी कर रही थी। पुलिस द्वारा फरार आरोपी रोहित सिंह से सभी संबंधितों पर नजऱ रखी जा रही थी, तभी सायबर सेल की तकनीकी विवेचना से पुलिस को ज्ञात हुआ कि आरोपी रोहित सिंह मलकानगिरी ओडिशा में पुलिस से पकड़े जाने के भय से लुक छिप कर रह रहा है।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर थाना कांकेर से पुलिस मलकानगिरी ओडिशा रवाना किया गया था, जहा 2 दिन कैंप कर पुलिस टीम द्वारा फरार आरोपी की गहन पतासाजी किया गया। आरोपी रोहित सिंह को पुलिस द्वारा मलकानगिरी ओडिशा से गिरफ्तार कर बीती शाम कांकेर लाया गया। आरोपी को न्यायिक रिमांड स्वीकृत करा कर जेल भेजा गया।
Next Story