छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: किरायेदार गिरफ्तार, नाबालिग लड़की से किया छेड़छाड़

Rounak Dey
31 July 2021 11:41 AM IST
छत्तीसगढ़: किरायेदार गिरफ्तार, नाबालिग लड़की से किया छेड़छाड़
x
पुलिस ने की कार्रवाई

जगदलपुर। नाबालिग के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामला नगरनार पुलिस थाना क्षेत्र का है। डीएसपी आशिष अरोरा ने बताया कि नगरनार पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय जगदलपुर में पेश किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी शाने उर्फ शानेरजा 25 वर्ष निवासी मुरादाबाद उत्तरप्रदेश है और अभी वह जगदलपुर में किराए के मकान में रह रहा था। आरोपी नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ कर रहा था। प्रार्थी की रिपोर्ट पर धारा 354 भादवि एवं 08 पॉक्सो एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना लिया गया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।

Next Story