![छत्तीसगढ़: लिपिक के आत्महत्या मामले में तहसीलदार का तबादला...मृतक ने लगाया था गंभीर आरोप छत्तीसगढ़: लिपिक के आत्महत्या मामले में तहसीलदार का तबादला...मृतक ने लगाया था गंभीर आरोप](https://jantaserishta.com/h-upload/2020/10/19/827774-ts-1.webp)
x
DEMO PIC
प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
गरियाबंद। जिले के देवभोग में लिपिक के आत्महत्या के बाद आज तहसीलदार का तबादला हुआ है। इसे लेकर प्रशाासन ने आदेश जारी किया है। उनके जगह अब कृष्णमूर्ति दीवान देवभोग के नए तहसीलदार होंगे। बता दें कि लिपिक आत्महत्या मामले में पुलिस को सुसाइड नोट मिला है। जिसमें मृतक ने तहसीलदार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं मामले में बवाल मचने के बाद तहसीलदार का तबादला हुआ। हालांकि प्रशासन ने प्रशासनिक कारणों का हवाला देकर तबादला बताया है।
दूसरी ओर लिपिक के आत्महत्या मामले की न्यायिक जांच की मांग को लेकर लिपिक संघ कल से हड़ताल पर रहेंगे। सुसाइड नोट में तहसीलदार पर आरोप लगने के बाद मामले लिपिक संघ आक्रोशित हो गए हैं। वहीं कई और लोगों ने तहसीलदार पर भी आरोप लगाए हैं।
Next Story