छत्तीसगढ़: मास्क के लिए तहसीलदार ने हाथ उठाकर मारने की दी धमकी, भीड़ जुटी तो मांगी माफी

कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा में कोरोना संक्रमण के केस तेजी से बढ़ने शुरू हो गए हैं। इसके चलते प्रशासन ने पहले से ही गाइडलाइन जारी कर सख्ती शुरू कर दी है। ऐसे में प्रशासनिक अमला भी सक्रिय हो गया है। रविवार को दीपका तहसीलदार वीरेंद्र श्रीवास्तव कोविड गाइडलाइन का पालन कराने सड़क पर उतरे थे, लेकिन मास्क को लेकर ऐसा विवाद हुआ कि लोगों ने उन्हें घेर लिया। इसके बाद एक बच्चे से हाथ जोड़कर उन्हें माफी मांगनी पड़ी।
दरअसल, दीपका तहसीलदार वीरेंद्र श्रीवास्तव रविवार को पाली रोड पर लोगों को कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराने को लेकर मास्क की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान एक छात्र वहां दुकान में कुछ सामान लेने के लिए पहुंचा। मास्क ठीक से नहीं लगाए होने के कारण तहसीलदार ने उसे टोका, जिसके बाद विवाद शुरू हो गया। बात इतनी बढ़ी की आसपास के लोगों और व्यापारियों ने तहसीलदार की गाड़ी घेर ली। करीब एक घंटे तक हंगामा चलता रहा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





