छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: तहसील कार्यालय के क्लर्क ने किया आत्महत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी

jantaserishta.com
24 Dec 2021 9:48 PM IST
छत्तीसगढ़: तहसील कार्यालय के क्लर्क ने किया आत्महत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी
x
पढ़े पूरी खबर

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक क्लर्क ने आत्महत्या कर ली है। बताया गया कि गुरुवार रात को परिवार के लोग खाना खाकर घर पर सो रहे थे। अगल दिन सुबह उठे थे तो देखा कि क्लर्क की लाश फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। मामला दीपका थाना क्षेत्र का है। पुलिस अब मामले की जांच में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक, देवगांव निवासी सत्यनारायण मरावी हरदी बाजार तहसील कार्यालय में उप पंजीयक के क्लर्क के रूप में पदस्थ थे। उन्होंने गुरुवार रात को अचानक फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। घटना के बाद तहसील कार्यालय के कर्मचारियों और अधिकारियों ने शोक व्यक्त किया है।
घटना को लेकर परिवार वालों ने बताया कि गुरुवार रात को हम सब खाना खाकर सोने चले गए थे। सत्यनारायण ने भी खाना खाया था। इसके बाद वह अपने कमरे में चले गए। मगर जब हम सुबह उठे थे तो घर के आगन में लगे पेड़ में उनका शव लटका हुआ था। ये देखती ही हम हैरान हो गए। रात को कब ये सब हुआ कुछ पता ही नहीं चला। परिवारवालों ने यह भी बताया कि सत्यनारायण काफी शांत स्वभाव के थे। वह ज्यादा किसी से बात भी नहीं करते थे।
शव देखने के बाद परिजनों ने पुलिस को जानकार दी। तब शव को नीचे उतारा गया। फिर पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। सत्यनारायण के परिवार में उनकी बीवी के अलावा उनके 3 और बच्चे भी थे। फिलहाल अब तक इस मामले में यह पता नहीं चल सका है कि क्लर्क ने क्यों सुसाइड किया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story