छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: शिक्षक ने छात्रा के साथ अकेले में की गंदी हरकत, कोर्ट ने सुनाई ये सजा

jantaserishta.com
5 Dec 2021 8:06 AM IST
छत्तीसगढ़: शिक्षक ने छात्रा के साथ अकेले में की गंदी हरकत, कोर्ट ने सुनाई ये सजा
x

दुर्ग: दुर्ग जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने आज बड़ा फैसला देते हुए ट्यूशन टीचर को 5 वर्ष सश्रम कारावास व 10 हजार के अर्थदंड से दंडित किया हैं।ट्यूशन पढ़ने आयी छात्रा से ट्यूशन टीचर द्वारा पहले सम्बंध बनाने फिर उसे गर्भपात के लिये गोली खिलाने से छात्रा की मौत हो गयी थी। मामले में जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेश श्रीवास्तव ने आरोपी ट्यूशन शिक्षक को आज शनिवार को 5 वर्ष सश्रम कारावास व 10 हजार जुर्माने की सजा सुनाई है। मामले में मिली जानकारी के अनुसार घटना दुर्ग के छावनी थाना क्षेत्र की है।

घटना जनवरी 2019 की हैं। मूलतः रोहतास(बिहार) निवासी युवक अविनाश कुमार राजपूत भिलाई में अपने घर मे कोचिंग पढ़ाता था। युवक के पास 18 वर्षिय छात्रा ट्यूशन पढ़ने जाती थी। ट्यूशन पढ़ाने के दौरान छात्रा को झांसे में लेकर ट्यूशन टीचर ने उसके साथ शारिरिक सम्बन्ध स्थापित कर लिए। उसके बाद छात्रा के गर्भवती होने पर उसे गर्भपात के लिये 5 गोलियां ला कर आरोपी अविनाश राजपूत द्वारा दिया गया। गोलियां खाने के बाद छात्रा को अत्यधिक रक्त शुरू हो गया। परिजनों द्वारा छात्रा को गम्भीर अवस्था मे बीएम शाह हास्पिटल में 28 जनवरी 2019को भर्ती करवाया गया। जहां उपचार के दौरान दूसरे ही दिन छात्रा की मौत हो गयी। पुलिस को अस्पताल से मिली सूचना के बाद मामले को पुलिस ने जांच में लिया। जांच में चिकित्सको के बयान,बिसरा जांच,परिजनों के बयान व छात्रा के मृत्यु पूर्व परिजनों को दी गयी जानकारी के आधार पर छावनी थाने में एफआईआर क्रमांक 136/19 कायम की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर 29 जून 2019 को जेल भेज दिया गया। मामले का ट्रायल जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेश श्रीवास्तव के यहाँ चल रहा था। अदालत ने साक्ष्यों व बयानों के आधार पर आरोपी को धारा 314 का दोषी पाया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story