छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: शिक्षिका ने प्रिंसिपल पर लगाया छेड़छाड़ और प्रताड़ना का आरोप...SP से की शिकायत

Admin2
13 Jan 2021 3:27 PM IST
छत्तीसगढ़: शिक्षिका ने प्रिंसिपल पर लगाया छेड़छाड़ और प्रताड़ना का आरोप...SP से की शिकायत
x
शर्मनाक घटना

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है. जहां लोदाम हाईस्कूल के प्रिंसिपल के विरुद्ध प्रताड़ना और छेड़छाड़ का मामला दर्ज हुआ है। स्कूल की शिक्षिका ने जशपुर एसपी बालाजी राव से प्रिंसिपल हीरालाल के विरुद्ध मानसिक प्रताड़ना और छेड़छाड़ की शिकायत की थी। महिला शिक्षिका की शिकायत को एसपी ने तत्काल संज्ञान में लेते हुए शिकायत की जाँच करवाई और जांच में तथ्य सामने आने पर प्रिंसिपल के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के आदेश दे दिए।जशपुर थाने में शिकायत दर्ज हुई है। जानकारी के मूताबिक आरोपी प्रिंसिपल फरार हो गया है।

Next Story