छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: खेत में जा गिरी स्विफ्ट कार, बाल-बाल बची युवती

Admin2
2 July 2021 10:48 AM IST
छत्तीसगढ़: खेत में जा गिरी स्विफ्ट कार, बाल-बाल बची युवती
x
सड़क हादसा

छत्तीसगढ़। जशपुर जिले के बगीचा थाने से तकरीबन 15 किमी दूर बूढ़ा डाँड़ के पास एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कई बार पलटी खाकर सड़क से खेत मे जा गिरी। इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नही है। मिली जानकारी के मुताबिक गाड़ी एक युवती चला रही थी। अम्बिकापुर से कांसाबेल की ओर जा रही थी, तभी बुढा डाँड़ चौक के पास गाड़ी अनियंत्रित हो गयी और खेत मे जा गिरी। बताया जा रहा है कि गाड़ी फिल्मी स्टाईल में पलटी खाई और फिल्मी तर्ज पर ही युवती को कुछ नहीं हुआ वह सुरक्षित है।

Next Story