छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: अवैध संबंध के शक ने ले ली युवक की जान, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Admin2
4 May 2021 10:22 PM IST
छत्तीसगढ़: अवैध संबंध के शक ने ले ली युवक की जान, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। जांजगीर-चांपा। जिले में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना डभरा नगर के अग्रसेन भवन रोड की है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी को मृतक का अपनी पत्नी के साथ अवैध संबंध की शंका थी।

डबरा निवासी हितेश पटेल की उसके घर में घुसकर चाकू मारकर हत्या कर दी गई। हत्या करने वाले का नाम राजेंद्र सिदार है। जो कि जैजैपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। आरोपी ने अपनी पत्नी के साथ हितेश पटेल के अवैध संबंध होने कि शंका पर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी थाने पहुंच गया,जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया और पूछताछ कर रही है।

Next Story