छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: लड़कियों की सप्लायर दो महिला गिरफ्तार...झांसा देकर करवाया था शादी

Admin2
7 Jan 2021 2:10 PM GMT
छत्तीसगढ़: लड़कियों की सप्लायर दो महिला गिरफ्तार...झांसा देकर करवाया था शादी
x
बड़ी कार्रवाई

कोंडागांव। पुलिस ने मैरिज ब्यूरो द्वारा जालसाजी और झांसा देकर शादी करवाने वाले गैंग का पर्दाफाश कर दिया है। मैरिज ब्यूरो द्वारा जालसाजी व झांसा देकर शादी करवाये गये दो नाबालिग लड़कियों को पुलिस ने मध्यप्रदेश के गुना जिले से बरामद किया है। मामला फरसगांव थाना क्षेत्र का है। धोखाधड़ी कर शादी कराने वाले इस अर्न्तराज्यीय गिरोह ने मध्यप्रदेश के गुना जिला में नाबालिग लड़कियों को बालिग बताकर शादी करवा दी थी। पुलिस ने इस मामले में दो महिला सहित कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

कोंडागांव जिले में एक महीने पहले फरसगांव थाना क्षेत्र के एक गांव के 2 नाबालिग लड़कियों के गुम होने की सूचना मिली थी। सूचना पर थाना फरसगांव में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नाबालिग कन्याओं को गुना जिले से छुड़ा लिया है।




Next Story