छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: अचानक गोली चलने से मचा हड़कंप...आईटीबीपी के जवान की मौत

Admin2
6 Nov 2020 8:26 AM GMT
छत्तीसगढ़: अचानक गोली चलने से मचा हड़कंप...आईटीबीपी के जवान की मौत
x
बड़ी खबर

छत्तीसगढ़। इस वक्त राजनांदगांव जिले के मानपुर से बड़ी खबर सामने आई है. मिली जानकारी के मुताबिक आईटीबीपी के एक जवान की अपनी रायफल से चली गोली लगने से इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है, मृतक जवान का नाम पवन रोमी है, जो कि दक्षिण भारत का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि जवान मानपुर के बसेली गांव स्थित पुलिस बेस कैम्प में तैनात था। आज सुबह जवान को गोली लगी जिसके बाद उसे गंभीर हालत में मानपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जवान की गंभीर हालत को देखकर उसे इलाज के लिए रेफर किया गया। इस दौरान जवान ने दम तोड़ दिया।



Next Story