छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़: सब इंजीनियर की भतीजी ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट जब्त
Nilmani Pal
30 Nov 2021 3:39 PM GMT
![छत्तीसगढ़: सब इंजीनियर की भतीजी ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट जब्त छत्तीसगढ़: सब इंजीनियर की भतीजी ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट जब्त](https://jantaserishta.com/h-upload/2021/11/30/1412444-untitled-83-copy.webp)
x
जांच जारी
कोरबा। जिले में 8वीं क्लास में पढ़ने वाली एक लड़की ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव सोमवार सुबह घर के कमरे में ही पंखे से लटका मिला है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, लेकिन उसमें खुदकुशी का कारण नहीं लिखा गया है। लड़की अपने चाचा के पास रहकर पढ़ाई कर रही थी। मामला रामपुर चौकी क्षेत्र का है।
CSEB कॉलोनी निवासी सत्यनारायण सिदार सब इंजीनियर हैं। वे संतानहीन बताए गए हैं। जांजगीर जिले के मालखरौदा निवासी रोहित सिदार उनके रिश्तेदार हैं। उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। ऐसे में सत्यनारायण उनकी 15 साल की बेटी प्रियांशी सिदार को ले आए थे। उन्होंने प्रियांशी का एडमिशन यहीं विद्युत गृह स्कूल में कराया था। वह 8वीं क्लास में पढ़ रही थी।
Next Story