छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: चोरी का ट्रक बरामद, चोरों ने अपनायी ये तरकीब

jantaserishta.com
25 Dec 2021 10:01 PM IST
छत्तीसगढ़: चोरी का ट्रक बरामद, चोरों ने अपनायी ये तरकीब
x
पढ़े पूरी खबर

जशपुर। ढीमरापुर चौक से चोरी हुए ट्रक को जशपुर जिले से बरामद कर लिया गया है । जानकारी के मूताबिक साग-13-LA 5168 नम्बर की ट्रक 3 बजे सुबह को ढीमरापुर से चोर चुरा ले गए थे। इसके बाद चोरों ने ट्रक के नंबर के उपर jH 05 cy 5246 का दूसरा स्टिकर लगा दिया और झारखंड की ओर भागने लगे ।

झारखंड पूलिस को शक न हो इसलिए छग के नंबर के उपर झारखंड के नंबर का स्टिकर चिपका दिया गया था लेकिन झारखंड पहुंचने से पहले लोदाम बॉर्डर पर ही लोदाम पूलिस ने ट्रक लेकर भाग रहे आरोपियो को धर दबोचा।
लोदाम चौकी प्रभारी ने बताया कि हिरासत में लिए गए दोनो आरोपी झारखण्ड के हजारीबाग जिले के हैं ।1 आरोपी फरार हो गया है उसकी तलाश की जा रही है ।आरोपियों से पूछताछ जारी है । आरोपी पेशेवर चोर बताए जा रहे हैं ।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story