छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: सौतेला ससुर ने किया बहू का रेप, शादी में पहुंची थी पीड़िता

Admin2
27 Jun 2021 1:36 PM GMT
छत्तीसगढ़: सौतेला ससुर ने किया बहू का रेप, शादी में पहुंची थी पीड़िता
x
शर्मनाक घटना

कोरबा। दुष्कर्म का फरार आरोपी को पुलिस ने जंगल से पकड़ा है। आरोपी घटना के बाद पुलिस से बचने के लिए जंगल में छिप गया था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना श्यांग क्षेत्र में निवासरत एक महिला अपनी छोटी बहन की शादी में शामिल होने के लिए अपने पति के साथ मायके आई थी। साथ में उसका सौतेला ससुर कन्हैयालाल श्रीवास भी आया था। इस दौरान प्रार्थियां अपने मामा के घर गई थी साथ में उसका सौतेला ससुर कन्हैयालाल श्रीवास भी गया था। यहां सौतेले सुसर ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद आरोपी कन्हैयालाल श्रीवास घने जंगल भाग गया। प्रार्थियां ने इसकी रिपोर्ट 23 जून को थाना श्यांग में दर्ज कराई। थाना प्रभारी श्यांग ने शून्य पर मामला दर्ज कर थाना लेमरू भेजा। थाना लेमरू में मामला दर्ज किया गया। थाना प्रभारी कृष्णा साहू की टीम ने फरार आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए जंगल में तलाशी अभियान चलाया। आरोपी को घने जंगल के बीच से पकड़ा और थाने लाई। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया।

Next Story