छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन पाटन विकासखंड का पुनर्गठन
Shantanu Roy
10 Jan 2026 6:39 PM IST

x
छग
Paatan. पाटन। छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन विकासखंड पाटन का पुनर्गठन शनिवार, 10 जनवरी 2026 को शासकीय प्राथमिक पीएम-शाला अखरा में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर पाटन विकासखंड क्षेत्र के शिक्षक फेडरेशन से जुड़े बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य संगठन को और अधिक सशक्त बनाना तथा शिक्षक हितों की रक्षा के लिए नई कार्यकारिणी का गठन करना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन के प्रांताध्यक्ष राजेश चटर्जी उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में उप प्रांताध्यक्ष चंद्रशेखर चंद्राकर एवं प्रांतीय कोषाध्यक्ष राजेश चंद्राकर ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
विशेष अतिथियों में भानु प्रताप यादव जिलाध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ एवं मीडिया प्रभारी कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन दुर्ग, महेन्द्र कुमार साहू प्रांताध्यक्ष छत्तीसगढ़ पंचायत सचिव संघ शामिल रहे। इसके अतिरिक्त के.के. बंछौर संरक्षक छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन, विकासखंड अध्यक्ष पवन कामड़े, महेन्द्र वर्मा जिला सचिव तथा मोरध्वज वर्मा प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भिलाई-3 की पावन उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता गोपेन्द्र कुमार साहू, प्रधान पाठक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अखरा द्वारा की गई। संपूर्ण कार्यक्रम का सफल संचालन छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन दुर्ग संभाग के महामंत्री चंचल कुमार द्विवेदी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदा के पूजन के साथ हुआ, जिसके पश्चात संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की गई।
इसके बाद सर्वसम्मति से छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन की विकासखंड स्तरीय नवीन कार्यकारिणी का मनोनयन किया गया। जिसमें प्रदीप कुमार वर्मा, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला खम्हरिया को विकासखंड अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उपाध्यक्ष पद पर खिलेन्द्र कुमार साहू (शिक्षक निपानी) एवं हरीशंकर देवांगन (शिक्षक भनसुली) को दायित्व सौंपा गया। कोषाध्यक्ष के रूप में शेष नारायण साहू (शिक्षक पंदर) तथा सह कोषाध्यक्ष गौतम साहू (शिक्षक कुर्मीगुडरा) को नियुक्त किया गया। सचिव पद पर सुशील कुमार (परसदा) तथा सह सचिव के रूप में करूणा पटेल (शिक्षिका चुलगहन) का चयन किया गया।
मीडिया प्रभारी एवं पत्राचार सलाहकार की जिम्मेदारी दरबार सिंह साहू को सौंपी गई, जबकि संगठन प्रभारी के रूप में लक्ष्मीकांत तिवारी (शिक्षक भनसुली) को नियुक्त किया गया। प्रवक्ता के रूप में रोहित अहिर (शिक्षक मर्रा) एवं तोरण कुमार साहू को मनोनित किया गया। इसके अलावा पूर्णेश्वर यादव (गब्दी) एवं ममता साहू (शिक्षिका सिपकोन्हा) को भी संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गईं। वहीं चंचल कुमार द्विवेदी को छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन जिला दुर्ग का कार्यकारी अध्यक्ष मनोनित किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित मुख्य अतिथियों ने अपने उद्बोधन में संगठन की एकता, अनुशासन और शिक्षक हितों के लिए संघर्ष को मजबूत करने पर बल दिया। उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि शिक्षक अपने अधिकारों की प्राप्ति के लिए संगठित होकर निष्ठापूर्वक कार्य करें। अंत में नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रदीप कुमार वर्मा ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं उपस्थित शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया और संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में किया गया। उक्त जानकारी कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के मीडिया प्रभारी भानु प्रताप यादव द्वारा दी गई।
Tagsपाटनशिक्षक फेडरेशनपुनर्गठनछत्तीसगढ़शिक्षक संगठननई कार्यकारिणीशिक्षा समाचारPatanTeachers FederationReorganizationChhattisgarhTeachers OrganizationNew ExecutiveEducation Newsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





