छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: राज्य स्तरीय विशेष लोक अदालत कोरोना संक्रमण को देखते हुए स्थगित, सभी राजस्व न्यायालयों को निर्देश जारी

Deepa Sahu
19 April 2021 8:38 PM IST
छत्तीसगढ़: राज्य स्तरीय विशेष लोक अदालत कोरोना संक्रमण को देखते हुए स्थगित,  सभी राजस्व न्यायालयों को निर्देश जारी
x
कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण

जनता से रिश्ता वेबडेस्क: छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य में कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए दिनांक 24 अप्रैल को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय विशेष लोक अदालत को आगामी आदेश तक के लिये स्थगित किया गया है। राजस्व संबंधी लंबित मामलों के निपटारे के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन 24 अप्रैल को किया जाना था। इस संबंध में छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर द्वारा प्रदेश के सभी राजस्व न्यायालयों को निर्देश जारी किए गए थे। कोरोना महामारी के चलते लोक अदालत को स्थगित कर दिया गया है।


Next Story