छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग अध्यक्ष संदीप शर्मा ने की विभागीय समीक्षा
Shantanu Roy
10 Oct 2025 8:03 PM IST

x
छग
Durg. दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष संदीप शर्मा ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष, दुर्ग में विभागीय अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक से पूर्व अध्यक्ष श्री शर्मा ने आंगनबाड़ी केंद्रों और राशन दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान आयोग के सदस्य सचिव राजीव जायसवाल, सदस्य राजेन्द्र महिलांगे, खाद्य निज सचिव डॉ. सूरज दुबे उपस्थित थे। अध्यक्ष श्री शर्मा ने अरिहंत महिला मंडल और कुथरेल दुर्ग ग्रामीण की राशन दुकानों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी केन्द्र कुथरेल में दर्ज बच्चों की संख्या देखकर संतोष व्यक्त किया। राशन दुकान के आकस्मिक निरीक्षण में अरिहंत महिला मंडल राशन दुकान में आवश्यक सूचनाएं प्रदर्शित नहीं होने पर नाराज़गी जाहिर की और संबंधित दुकान को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
समीक्षा बैठक में उन्होंने विभागवार योजना और क्रियान्वयन की प्रगति का आकलन किया। महिला एवं बाल विकास विभाग अधिकारी ने बताया कि दुर्ग जिले में संचालित 08 बाल विकास परियोजनाओं के 1550 आंगनबाड़ी केन्द्रों में खाद्य आयोग के काल सेंटर नम्बर का प्रदर्शन किया गया है। अध्यक्ष श्री शर्मा नेे निर्देशित किया कि आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत बच्चों की संख्या और पोषण ट्रैकर में दर्ज आंकड़ों का मिलान किया जाए, ताकि वास्तविक उपस्थिति का आकलन हो सके। साथ ही उन्होंने बच्चों की शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने पर बल दिया। लंबित शिकायतों के शीघ्र और संतोषजनक समाधान के निर्देश भी दिए गए।
खाद्य विभाग की समीक्षा में श्री शर्मा ने राशन दुकानों की स्थिति पर असंतोष जताया। उन्होंने खाद्य निरीक्षकों को नियमित मॉनिटरिंग करने और निरीक्षण पंजी में प्रविष्टि सुनिश्चित करने को कहा। इसके साथ ही निरीक्षण प्रतिवेदन को खाद्य अधिकारी को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। राज्य खाद्य आयोग के शिकायत कॉल सेंटर नंबर 1800-233-3663 एवं 1967 का सभी उचित मूल्य दुकानों, आंनगबाड़ी केन्द्रों, छात्रावास, मध्यान्ह भोजन संचालित शासकीय विद्यालयों मं प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही फोर्टीफाईड चावल के लाभ एवं उपयोग की जानकारी के व्यापक प्रचार प्रसार करने एवं जानकारी चस्पा करने, शासकीय उचित मूल्य दुकानों में एपीएल एवं बीपीएल हेतु भण्डारित चावल को पृथक-पृथक भण्डारित करने को कहा। विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायतों का निराकरण स्पष्ट एवं विस्तृत रूप से ऑनलाईन दर्ज करने के निर्देश दिए गए।
भ्रमण के दौरान जिले के भिलाई सेक्टर 6 स्थित अक्षय पात्र फाउण्डेशन द्वारा मध्यान्ह भोजन बनाने का निरीक्षण किया गया एवं भोजन की गुणवत्ता का चख कर परीक्षण भी किया गया, इस संबंध में उक्त संस्था द्वारा भोजन निर्माण की प्रक्रिया, गुणवत्ता, स्वच्छता, वितरण व्यवस्था की प्रशंसा भी गई। इसके पश्चात दल द्वारा शासकीय उचित मूल्य दुकान शिवपारा का निरीक्षण किया गया जिसमें आवश्यक जानकारियों का प्रदर्शन नहीं होने से नाराजगी व्यक्त की गई एवं संबंधित दुकान संचालन संस्था को नोटिस जारी करने निर्देशित किया गया। तत्पश्चात दुर्ग ग्रामीण अंतर्गत शासकीय उचित मूल्य दुकान कुथरेल का निरीक्षण किया गया एवं निगरानी समिति की जानकारी अद्यतन करने, एपीएल एवं बीपीएल खाद्यान्न का पृथक-पृथक भण्डारण करने, पात्रतानुसार हितग्राहियों को खाद्यान्न वितरण करने के संबंध निर्देशित किया गया।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





