छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ ने आंदोलन को दिया समर्थन

Nilmani Pal
25 Aug 2022 11:54 AM GMT
छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ ने आंदोलन को दिया समर्थन
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ 2060, जिला शाखा राजनांदगांव की अपातकालीन बैठक भोजनावकाश के दौरान आयोजित की गई। इस बैठक में अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष डी.के.लिल्हारे ने जिला शाखा के सदस्यों से वर्तमान में छ.ग.कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन द्वारा की जा रही प्रान्तव्यापी अनिश्चितकालीन आंदोलन को समर्थन देने संबंधी अभिमत मांगा गया।

इस बैठक में जिला शाखा एवं समस्त ब्लाक के सदस्य लिपिकगण सर्वश्री विनोद यादव, जी.डी.वैष्णव, शैलेन्द्र श्रीवास्तव, महेश देवांगन, के.एस.गौतम, यशवंत यादव, दुर्गेश त्रिवेदी, आलोक रामटेके, अभिषेक श्रीवास्तव, सुशीलदास मानिकपुरी, हेमन्त साहू, सुदेशराम, सुदेश यादव, कोमल वर्मा, भोजराज, अनिल सोनी, चितरराम कोसरे, उमराव रजक, डी.एल.देवांगन, मोरेश्वर गोंसाई, शिलेन्द्र लहरे, ईश्वर चन्द्रवंशी, निलेश मसीह, लीला देवांगन, चन्द्रशेखर साहू, महेश ठाकुर, श्रीकान्त पानबुडे़े, राजेश खापर्डे मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस बैठक में जिले के लिपिक साथियो का मत है कि वर्तमान सरकार का कर्मचारी विरोधी रवैया स्पष्ट रूप से परिलक्षित है। वर्तमान में कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन का आंदोलन सफल नहीं हुआ तो भविष्य में कोई संगठन सरकार के विरूद्ध आवाज उठाने की स्थिति में भी नहीं बचेगा। यह आंदोलन अब हमारी अस्मिता का सवाल बन गया है और इसमें शामिल हो कर सफल बनाना हमसब का दायित्व है। अतः जिला अध्यक्ष द्वारा सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ 2060 दिनांक 29.08.2022 दिन सोमवार से डी.ए. एवं एच.आर.ए. की दो सूत्रीय मांग के समर्थन में कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन द्वारा आयोजित हड़ताल में अपनी पूर्ण सहभागिता निभायेगा।

Next Story