छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा आयोग के अध्यक्ष थानेश्वर साहू 16 मई को खैरागढ़ में लेंगे बैठक
jantaserishta.com
15 May 2023 2:19 PM IST

x
खैरागढ़: छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा आयोग के अध्यक्ष थानेश्वर साहू 16 मई को खैरागढ- छुईखदान-गंडई के जिला कार्यालय में अन्य पिछड़ा वर्ग के कल्याण एवं विकास के संबंध में और शासन की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक लेगे। बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा आयोग के उपाध्यक्ष आर एन वर्मा, सदस्य महेश चन्द्रवंशी, साधु चरण यादव, गिरवर साहू, किरण सिन्हा एवं सचिव बीरू कुमार साहू उपस्थित रहेंगे। समीक्षा बैठक में समस्त विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य हैं।
थानेश्वर साहू 16 मई को प्रातः 11: 30 बजे विश्राम खैरागढ़ विश्राम गृह पहुंचेंगे। दोपहर 12 बजे से सर्किट हाउस में पिछड़ा वर्ग के जनप्रतिनिधियों से भेट एवं चर्चा करेंगे। दोपहर 2 बजे से जिला कार्यालय सभा कक्ष में जिलास्तरी अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे। उक्त बैठक में जिले के विवरण एवं संचालित विभागीय योजनाओं की समीक्षा की जायेंगी साथ ही जाति प्रमाण पत्रों कि वस्तुस्थिति की भी समीक्षा की जायेंगी। सायंकाल 4 बजे से सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता करंेगे। प्रेस वार्ता के बाद श्री साहू पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्यों के साथ सायंकाल 5 बजे राजनांदगांव के लिए प्रस्थान करेंगे।
Tagsखैरागढ़छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा आयोगथानेश्वर साहूKhairagarhChhattisgarh State Backward CommissionThaneshwar Sahu
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





