छत्तीसगढ़: खेल अधिकारी गिरफ्तार, महिला टीचर को भेजता था अश्लील फोटो

राजनांदगांव जिले में सोशल मीडिया पर महिला टीचर को अश्लील फोटो भेजने वाले शिक्षा विभाग के खेल अधिकारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पता चला है कि आरोपी ने टीचर को अश्लील तस्वीरें की पूरी एल्बम भेजी थी। इतना ही नहीं आरोपी ने टीचर के आपत्ति जताने पर फोन पर उससे धमकी देकर गंदी बातें भी की थीं। जिसे महिला टीचर की शिकायत के बाद गिरफ्तार किया है। बसंतपुर पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर यह पूरी कार्रवाई की है। गिरफ्तार किए गए अधिकारी का नाम किशोर मेहरा बताया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





