छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, सड़क हादसे में शिक्षक दंपति की मौत

Rounak Dey
14 Feb 2021 7:11 AM IST
छत्तीसगढ़: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, सड़क हादसे में शिक्षक दंपति की मौत
x

फाइल फोटो 

ROAD ACCIDENT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से शिक्षक दंपत्ति की मौत हो गई है. यह घटना उस वक्त हुआ, जब शिक्षक पति अपनी पत्नी का इलाज कराने के लिए अस्पताल ले जा रहा था. तभी अर्जनी गांव के पास ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी.

जानकारी के मुताबिक ग्राम खैरी निवासी शिक्षक पति गणेश राम धुव और पत्नी मधु धुव बाइक क्र सीजी 04 जेसी 6799 में सवार होकर अस्पताल जा रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी. दोनों ने घटना स्थल पर दम तोड़ दिया. वहीं ट्रक भी अनियंत्रित होकर पलट गई. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर चक्काजाम कर मुआवजे देने और तेज रफ्तार ओव्हरलोड वाहनों पर लगाम लगाने की मांग कर रहे हैं.
पुलिस और जिला प्रशासन, तहसीलदार घटना स्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रही है. वहीं घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
Next Story