छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार को मारी टक्कर, दो युवक घायल

Shantanu Roy
2 Oct 2021 3:14 PM GMT
छत्तीसगढ़: तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार को मारी टक्कर, दो युवक घायल
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बिलासपुर। तेज रफ्तार माजदा के चालक ने लापरवाही पूर्वक सड़क किनारे खड़ी बाइक को टक्कर मार दी। वहीं, दो युवकों को भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में घायल युवकों को उपचार के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है। जांजगीर जिले के कोटमी सोनार में रहने वाले राजू धुरी छात्र हैं। वे अपने चाचा त्रिलोचन के घर सिरगिट्टी आए थे। शाम पांच बजे वे अपने चाचा के खेत से ब्न्नाक चौकी ओर जा रहे थे।

इस दौरान उनके साथ उनका चचेरा भाई विजय और मामा का बेटा दुर्गेश भी जाने लगे। शिवांगी आइल मिल के पास वे बाइक रोककर सड़क किनारे खड़े थे। इस दौरान सामने से आ रहे लाल रंग के माजदा ने विजय की बाइक को टक्कर मार दी। साथ ही सड़क किनारे खड़े विजय और दुर्गेश को भी अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना के बाद माजदा का चालक वहां से वाहन समेत फरार हो गया।
घटना को देखकर आसपास के लोगों ने डायल 112 को सूचना दी। थोड़ी देर में राजू भी वहां पहुंच गया। उसने डायल 112 के वाहन से अपने भाईयों को सिम्स पहुंचाया। साथ ही इसकी जानकारी स्वजन को दी। दोनों युवकों का सिम्स में उपचार चल रहा है। राजू ने शुक्रवार की रात मामले की शिकायत सिरगिट्टी थाने में की है। इस पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आए दिन होते हैं हादसे
सिरगिट्टी के औोगिक क्षेत्र में सड़कों की स्थिति खराब है। इसके कारण आए दिन हादसे होते हैं। राजू ने पुलिस को बताया कि हादसे के बाद वाहन का चालक मौके से फरार हो गया। आसपास लोगों ने बताया कि लाल रंग की माजदा गोयल कंपनी की थी।
Next Story