छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर शुरू

jantaserishta.com
29 Jun 2025 7:12 PM IST
छत्तीसगढ़: मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर शुरू
x
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजभवन में राज्यपाल रमेन डेका से मुलाक़ात की है. राज्यपाल जुलाई के पहले हफ़्ते में विदेश प्रवास पर जा रहे हैं. बताया गया है कि इस मुलाकात में राज्य हित से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई.
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जब-जब राज्यपाल से मुलाकात करते हैं, तब प्रस्तावित मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज हो जाती है. साय मंत्रिमंडल में दो मंत्री की जगह खाली है, लेकिन हरियाणा फार्मूला लागू हुआ तो एक मंत्री को और शामिल किया जा सकता है. इस लिहाज से तीन नए मंत्री मंत्रिमंडल में शामिल किए जा सकते हैं. सूत्र कहते हैं कि मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर अब और इंतजार नहीं करना होगा. सत्ता और संगठन में विस्तार को लेकर चर्चा एक बार फिर से उठ खड़ी हुई है. हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की राज्यपाल से आज हुई मुलाकात में प्रस्तावित मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर किसी तरह की बातचीत हुई है या नहीं?
बिलासपुर से अमर अग्रवाल, दुर्ग से गजेंद्र यादव, रायपुर से राजेश मूणत मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null