छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: नगर सैनिक के बेटे की मौत, गांजा सेवन करने से गई जान

Nil dhankar
22 Nov 2021 4:56 PM IST
छत्तीसगढ़: नगर सैनिक के बेटे की मौत, गांजा सेवन करने से गई जान
x

demo pic 

छग न्यूज़

बिलासपुर। गांजा के अत्याधिक सेवन से एक 18 वर्षीय कक्षा 11 वी के छात्र की सिम्स में मौत हो गई है। मालूम हो कि गांजा सेवन के बाद वह बेहोश हो गया था। सिम्स में भी चिकित्सकों ने बताया कि गांजा के साथ अन्य प्रकार के नशा सेवन से ब्रेन डेड होने से उसकी मौत हुई है। जानकारी के मुताबिक चंद्रशेखर कुमार पिता शशि कुमार 18 साल निवासी जरहागांव जिला मुंगेली गांव के हायर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा 11 वी में अध्ययनरत था। शनिवार की शाम चंद्रशेखर ने गांव के कुछ लोगों के साथ जमकर गांजा का सेवन किया। इसके कुछ देर बाद वह बेहोश हो गया।

ऐसे में इसकी जानकारी उसके पिता नगर सैनिक शशि कुमार को दी गई। इसके बाद उसे तत्काल जरहागांव स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर बताते हुए सिम्स रेफर कर दिया। इधर सिम्स में रविवार की दोपहर उपचार के दौरान मौत हो गईं। सिम्स चौकी पुलिस के जांच के मुताबिक मृतक छात्र कई प्रकार के नशे का सेवन करता था, जिसकी वजह से कई दिनों से बीमार चल रहा था।

इसी बीमारी की हालत में उसने गांजा का सेवन कर लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। मामले में मर्ग कायम कर पीएम के बाद शव परिजन को सौप दिया गया है। इधर सिम्स के चिकित्सकों का कहना है कि ज्यादा गांजा सेवन से उसके दिमाग पर असर पड़ा और ब्रेन डेड होने के बाद उसकी मौत हो गई। मालूम हो कि शहर समेत आसपास के इलाकों में बड़े पैमाने पर ओडिशा से गांजे की सप्लाई होती है। ठेलों में भी इसकी बिक्री की जाती है।

Next Story