छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: बेटा बना हत्यारा...पत्थर मारकर पिता को उतारा मौत के घाट

Admin2
20 Dec 2020 4:40 PM IST
छत्तीसगढ़: बेटा बना हत्यारा...पत्थर मारकर पिता को उतारा मौत के घाट
x
सनसनीखेज मामला

छत्तीसगढ़/धमतरी। नगरी में एक बेटे ने अपने पिता की पत्थर मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद बेटा मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। घटना नगरी थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम खरखा की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार परिवारिक विवाद के चलते निवासी सदाराम सोरी उम्र 19 वर्ष ने बीती रात करीब 12 बजे अपने ही पिता सुलाल सोरी पिता तेजलाल उम्र 55 वर्ष के सिर पर पत्थर से वार कर हत्या कर दी।

सूचना पर थाना नगरी में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है, जबकि आरोपी सदाराम घटना के बाद से मौके से फरार है। मृतक का शव नगरी मरचुरी पोस्टमार्टम के लिए लाया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Next Story