छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ समाज कल्याण बोर्ड के सदस्य का पति गिरफ्तार...जानिए क्या है पूरा मामला

Admin2
21 Nov 2020 2:01 PM IST
छत्तीसगढ़ समाज कल्याण बोर्ड के सदस्य का पति गिरफ्तार...जानिए क्या है पूरा मामला
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ समाज कल्याण बोर्ड के सदस्य कल्पना सिंह के पति प्रशांत सिंह को शुक्रवार को एसओजी और स्थानीय पुलिस ने ऊंचाहार से गिरफ्तार किया है. 50 हजार रुपए का ईनामी प्रशांत सिंह साल 2019 से एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे में फरार चल रहा था. कल्पना सिंह ने अपने पति को फंसाए जाने का आरोप लगाया है.

एसपी श्लोक कुमार का कहना है कि प्रशांत सिंह शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ 13 मुकदमें दर्ज हैं और मुकदमों के बारे में पता लगाया जा रहा है। एनडीपीएस के एक मुकदमें में वांछित अपराधी को एसओजी और ऊंचाहार थाना पुलिस ने दबोचा है। उस पर 50 हजार का ईनाम भी था।

Next Story