छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के स्नैक मैन ने बचाई अजगर की जान

Nilmani Pal
20 March 2022 11:54 AM IST
छत्तीसगढ़ के स्नैक मैन ने बचाई अजगर की जान
x
पढ़े पूरी खबर

अंबिकापुर। अजगर की जोड़ी को रस्सी से बांध कर घसीटने का बड़ा मामला सामने आया है।इसकी जानकारी मिलने पर स्नैक मैन सत्यम द्विवेदी मौके पर पहुंचा और दोनो अजगर की जान बचाई।घायल अजगरों का इलाज कराया जा रहा है।कलेक्टर संजीव झा ने इसे गंभीरता से लिया है।मौके पर कलेक्टर भी पहुंचे और वन अधिकारियों को दोनो अजगरों का बेहतर इलाज कराने कहा है। कलेक्टर ने स्नैक मैन की जमकर प्रशंसा की है। बता दें,सत्यम ने अब तक हजारों सांपों के रेस्क्यू किया है और जांच बचाई है।कई सांपों का इलाज करा जंगल मे सुरक्षित छोड़ा है।

बताया जा रहा है कि ट्रांसपोर्ट नगर के समीप लगे गांव में अज्ञात लोगों ने मेटिंग करते दो नर और मादा अजगर के गले में रस्सी बांध कर बंधक बना कर रखा था।इसकी जानकारी गांव से ही किसी ने सत्यम को दी। सत्यम मौके पर पहुंच दोनो अजगर को रस्सी से छुड़ाया। लोगो को वन्य जीव अधिनियम 1973 के अनुसार किसी वन्य जीव के साथ क्रूरता करने पर मिलने वाली सजा , इसे मारने पर तीन से सात साल की सजा और कम से कम 25 हजार रुपये जुर्माने का प्रावधान है,इसको लेकर गांव के लोगों को जागरूक किया। सत्यम ने पूरी घटना की जानकारी कलेक्टर संजीव झा को दी। कलेक्टर ने डीएफओ पंकज कमल से बात कर संजय पार्क में स्वस्थ्य होने तक दोनों अजगरों को रखने की व्यवस्था कराई है।

Next Story