छत्तीसगढ़: स्कूटी में शराब की तस्करी, युवक के पास से 63 देसी मदिरा जब्त, हुआ गिरफ्तार

महासमुंद। रेलवे फाटक दलदली रोड के पास शनिवार शाम पांच बजे पुलिस ने स्कूटी सवार को शराब का अवैध परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 63 पौवा देशी प्लेन व मसाला शराब जब्त किया है। इसकी कीमत 5450 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। थाने से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक स्कूटी क्रमांक सीजी 06 जीई 0258 में शराब का अवैध परिवहन कर रहा है। वह दलदली रेलवे फाटक की ओर आ रहा है। सूचना पर पुलिस ने रेलवे फाटक के पास घेराबंदी कर पुराना गंज मंडी निवासी चमन बग्गा पिता मुंशी राम बग्गा ( 53) को पकड़ा। उसके पास रखे प्लास्टिक की बोरी से 41 पौवा देशी मसाला और 22 पौवा देसी प्लेन शराब व परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी को जब्त कर लिया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





