छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: पिकअप से गांजे की तस्करी...4 आरोपी गिरफ्तार

Admin2
13 Oct 2020 4:09 PM IST
छत्तीसगढ़: पिकअप से गांजे की तस्करी...4 आरोपी गिरफ्तार
x

कवर्धा। पुलिस को गांजा तस्करों के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर चार लोगों को गिरफ्तार किया है। तस्करों के कब्जे से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि उड़ीसा से गांजे की तस्करी की जा रही है।

मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि अटल आवास घुघरी रोड में चार व्यक्ति गांजा को पिकअप वाहन से क्वार्टर नम्बर 31 में डम्प कर रहे हैं। सूचना के संबंध में थाना प्रभारी कवर्धा द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया एवं प्राप्त निर्देशों के आधार पर हमराह स्टाफ के साथ जाकर मौके पर रेड कार्यवाही की गई। रेड के दौरान पिकअप वाहन क्रमांक-सीजी 04 जेडी 8833 से रूम नम्बर 10 में रखते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।


Next Story