छत्तीसगढ़: सब्जी कैरेट में गांजे की तस्करी, पुलिस ने 1 आरोपी को किया गिरफ्तार

रायगढ़: छत्तीसगढ़ में गांजे की तस्करी जारी है। तस्कर टमाटर के खाली कैरेट के बीच गांजे की तस्करी कर रहा था सारंगढ़ पुलिस ने एक पिकअप में टमाटर के खाली कैरेट में छिपाकर ले जा रहे 48 किलोग्राम गांजा को जब्त किया है। टीआई ने इस पर कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ओडिशा से गांजा लेकर आ रहा था और पड़ोसी जिले जांजगीर चांपा जा रहा था। सूत्रों की माने तो वह पहले भी कई बार इसी रास्ते से गांजा ले जा चुका था। रविवार को मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। शाम करीब 4 बजे पुलिस टीम द्वारा लातनाला और खनिज चेकपोस्ट के बीच नाकेबंदी कर उड़ीसा से पिकअप वाहन में लाये जा रहे गांजे की बड़ी खेप को पकड़ा गया है। वाहन का चालक बड़ी चालाकी से खाली कैरेट के नीचे दो बोरियों में 48 किलो गांजा छिपाकर रखा था। जिसकी अनुमानित कीमत 5 लाख रूपए को जब्त किया। आरोपी वाहन चालक से पूछताछ में अपना नाम रतन विभार पिता रात्रा विभार (34 वर्ष) निवासी खाऊपाली थाना भेडेंन जिला बरगढ़ (उड़ीसा) का होना बताया तथा गांजा ओडिसा के बरगढ़ से जांजगीर लेकर जाना बताया है। आरोपी से अवैध गांजा एवं वाहन की जप्ती कर आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही की गई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





