छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: दुपहिया में कर रहा था देशी शराब की तस्करी, पुलिस ने घेराबंदी कर किया गिरफ्तार

Admin2
4 May 2021 7:52 PM IST
छत्तीसगढ़: दुपहिया में कर रहा था देशी शराब की तस्करी, पुलिस ने घेराबंदी कर किया गिरफ्तार
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। जांजगीर चाम्पा। कच्ची महुआ शराब को ले जाते पुलिस ने एक व्यक्ति को पकड़ा है। दर असल मंगलवार को मुखबीर से सूचना मिली कि राजेन्द्र प्रसाद अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बेचने के लिए अपने बाइक से ग्राम बरेकेलकला के तरफ से ग्राम अमोदा जा रहा है।

पुलिस ने रेड कार्यवाही कर आरोपी राजेन्द्र प्रसाद उम्र 29 साल के कब्जे से पन्नी में रखी 50 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 5000 रुपए एवं घटना में प्रयुक्त बाइक जब्त की। आरोपी को आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।


Next Story