छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: मवेशियों को कत्ल खाना लेकर जा रहे तस्कर गिरफ्तार, पेट्रोलिंग टीम ने की कार्रवाई

Rounak Dey
30 Aug 2021 11:06 AM IST
छत्तीसगढ़: मवेशियों को कत्ल खाना लेकर जा रहे तस्कर गिरफ्तार, पेट्रोलिंग टीम ने की कार्रवाई
x
CG NEWS

गुंडरदेही। पशु तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गुंडरदेही थाने के नव पदस्थ निरीक्षक भानु प्रसाद साव के मार्गदर्शन में पशु तस्कर को सिकोसा बस स्टैंड में पुलिस ने नाकाबंदी कर गिरफ्तार किया। गुंडरदेही पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पेट्रोलिंग टीम को टाउन सिकोसा में मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि ग्राम हल्दी की ओर से ट्रक क्रमांक CG04NH2355 में मवेशियों को भरकर नागपुर ले जाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस स्टाफ वाहनों को रोककर चेकिंग कर रहा था। इस दौरान ग्राम हल्दी की ओर से आ रही ट्रक क्र. CG04NH2355 को रोका और ट्रक की चेकिंग की गई। ट्रक के अंदर मवेशी पाए गए। पुलिस ने ट्रक चालक से पूछताछ की। चालक ने अपना नाम मेहबूब पिता अशीफ उम्र 34 वर्ष पार्वती नगर अजनी जिला नागपुर बताया। चालक ने मवेशियों को नगरी रोड धमतरी से भरकर कत्ल खाना नागपुर ले जाना बताया। ट्रक चालक ने मवेशी रखने या परिवहन करने के संबंध में काई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया। इस पर ट्रक का मौका पंचनामा तैयार कर जब्त मवेशियों को पशु चिकित्साक अधिकारी से स्वास्थ्य परीक्षण कराकर गौशाला भेजा गया।


Next Story