छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: छोटी हाइट के गणेश को चाहिए 6 फीट की दुल्हन

Nil dhankar
19 Sept 2022 1:11 PM IST
छत्तीसगढ़: छोटी हाइट के गणेश को चाहिए 6 फीट की दुल्हन
x

बालोद। मुख्यमंत्री ने छोटी कद काठी के 26 वर्षीय गणेश को साथ लेकर पदयात्रा की। भेंट-मुलाकात स्थल पर गणेश जी को साथ में बिठाया। गणेश छोटी हाइट के हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भरदा से हैं। 26 साल के हैं। खुद छोटे हैं पर दुल्हन 6 फ़ीट की चाहिए। आप लोग भी लड़की खोजने में मदद कीजिये।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को मालीघोरी में कोदो अन्न से तौला गया। कोदो छत्तीसगढ़ में फ़ूड हैबिट में शामिल रहा है। इसके औषधीय गुणों की वजह से इसकी डिमांड बढ़ रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की नीतियों से छत्तीसगढ़ के कोदो का बड़ा बाजार प्रदेश के बाहर भी बन गया है।

कका हे तो भरोसा हे

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि जैसे समर्थन मूल्य बढ़ेगा तो, आपकी राशि भी बढ़ जाएगी। भीड़ से आवाज आई, आप रहु दाऊ जी तो धान के मूल्य 3100 हो जहि। मुख्यमंत्री ने कहा, अरे वाह। फिर आवाज आई,क़का हे तो भरोसा हे, मुख्यमंत्री ने कहा, बिल्कुल आप सबके जीवन में समृद्धि आही,

Next Story