छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: जंगल में मिले लड़का और लड़की के कंकाल...पुलिस ने जताई ये आशंका

jantaserishta.com
8 Aug 2021 6:42 AM IST
छत्तीसगढ़: जंगल में मिले लड़का और लड़की के कंकाल...पुलिस ने जताई ये आशंका
x
छत्तीसगढ़ न्यूज़

छत्तीसगढ़: कोरबा। कोसगई पहाड़ी में दो लोगों का कंकाल मिला है. कंकाल मिलने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस के मुताबिक कंकाल एक लड़की और एक युवक का है. परिजनों ने लड़की के कपड़े और अन्य सामान देखकर कंकाल की शिनाख्त की है. फिलहाल तफ्तीश जारी है.

कोरबा पुलिस टीम, बांगो थाना, FSL टीम, साइबर टीम और डॉग स्क्वॉड की टीम मामले की जांच कर रही है. नर कंकाल के मृत्यु के वास्तविक तथ्यों की पता लगाने विधिवत विवेचना जारी है. कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर दो कंकालों को सगई पहाड़ी में मिलने का वीडियो वायरल हुआ था.
पुलिस ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस टीम की टीम कोसगई पहाड़ी पहुंची. जहां दो लोगों का कंकाल पाया गया. ये पूरा मामला बांगो थाना अंतर्गत कोसगाई जंगल का है. परिजनों ने कंकालों के साथ मिले कपड़े, बाल में लगे बक्कल, लेडीज चप्पल को देख लड़की की पहचान की है.
बता दें कि परिजनों के द्वारा कुछ दिनों पहले अज्ञात आरोपी के द्वारा बहला फुसला कर भगा ले जाने के संदेह पर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. बांगो पुलिस अब कल पूरे मामले का खुलासा कर सकती है. फिलहाल दूसरे कंकाल की पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story