छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव 2025: संभाग स्तरीय काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन
Shantanu Roy
23 Sept 2025 11:40 PM IST

x
छग
Ambikapur. अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव 2025 के अंतर्गत आज पी.जी. कॉलेज ऑडिटोरियम में संभाग स्तरीय काव्य पाठ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग सरगुजा तथा राज्य युवा आयोग छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज थे। उन्होंने सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर मां सरस्वती एवं छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिला प्रशासन एवं खेल युवा कल्याण विभाग द्वारा विधायक का पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
छात्र-छात्राओं ने दी कविताओं की प्रस्तुति कार्यक्रम में सरगुजा संभाग से आए छात्र-छात्राओं ने काव्य पाठ संगोष्ठी की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभागियों ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति, इतिहास और गौरवमयी परंपराओं को शब्दों में अभिव्यक्त किया। मुख्य अतिथि प्रबोध मिंज ने कहा कि छत्तीसगढ़ की स्थापना को 25 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे प्रदेश में छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव मनाया जा रहा है। इन 25 वर्षों में छत्तीसगढ़ ने शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग और खेल सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। यह केवल एक उत्सव ही नहीं, बल्कि प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान, गौरव और समृद्ध परंपराओं को नए सिरे से याद करने और संजोने का अवसर है। कार्यक्रम में नगर पालिक निगम अम्बिकापुर की प्रथम नागरिक मंजूषा भगत, राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर, भारत सिंह सिसोदिया, सभापति हरमंदिर सिंह, पूर्व पार्षद प्रेमानंद तिग्गा, जन्जय मिश्रा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, विद्यार्थीगण और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





