
छत्तीसगढ़। बिलासपुर कल देर शाम उस वक्त गोलीकांड से दहल उठा, जब घर के बाहर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. बताया जा रहा है कि मृतक और आरोपी दोनों बदमाश है. पुरानी रंजिश के चलते गोलीकांड की घटना को अंजाम दिया गया है. पूरा मामला तोरवा थाना इलाके के लाल खदान का है, जहां शाम को घर के बाहर युवक बिल्लू श्रीवास मौजूद था, तभी कार सवार कुछ युवक आए और उस पर गोली चला दी. गोली लगने के बाद बिल्लू गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे आनन-फानन में अपोलो अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया.
बताया जा रहा है कि कार सवार युवक संजय पाण्डेय ने बिल्लू को गोली मारा है. जिसके बाद वह फरार चल रहा है. गोली मारने का कारण आपसी विवाद है. दोनों आपस में दोस्त भी है और बदमाश है. घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.





