छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: पत्नी से झगड़े होने के बाद दुकान संचालक ने किया सुसाइड, थाने के सामने उठाया आत्मघाती कदम

Admin2
13 Feb 2021 1:02 PM GMT
छत्तीसगढ़: पत्नी से झगड़े होने के बाद दुकान संचालक ने किया सुसाइड, थाने के सामने उठाया आत्मघाती कदम
x
सनसनीखेज मामला

छत्तीसगढ़। बिलासपुर जिले में एक युवक सरकंडा थाना के सामने जहर खा कर पहुंचा तबियत बिगड़ते देख पुलिसकर्मियों ने सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया। जिसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। युवक अपने पत्नी से झगड़ा कर बाहर निकला था। युवक पहचान तब हुई जब उसकी पत्नी उसके पीछे-पीछे पहुंची। पीएम के बाद उसके शव को सौप दिया जायेगा। जानकारी के मुताबिक, कोटा क्षेत्र के ग्राम नेवरा निवासी भोले सिंह चौहान (23) पिता सुखनंदन सब्जी-भाजी और किराना की दुकान चलाता था। भोले सिंह और पत्नी के साथ आए दिन लड़ाई होते रहता था। घर से झगड़ने के बाद

शुक्रवार रात करीब 9 बजे वह सरकंडा थाना के सामने गेट के पास गंभीर हालत में मिला। बाइक में बैठा था और बैग रखा हुआ था। पुलिसवाले उसके करीब गए तो उसने जहर खाने की बात कही। उसे तत्काल सिम्स ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। SP प्रशांत अग्रवाल के अनुसार युवक का बयान दर्ज कराने की कोशिश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। युवक ने कीटनाशक फोर एट खाया था। अधिक मात्रा में खाने से उसकी हालत गंभीर हुई थी।

Next Story