छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: युवती से किया दैहिक शोषण, फरार आरोपी हुआ गिरफ्तार

jantaserishta.com
1 July 2021 10:39 PM IST
छत्तीसगढ़: युवती से किया दैहिक शोषण, फरार आरोपी हुआ गिरफ्तार
x
तीन महीने बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। कुरूद। युवती का दैहिक और मानसिक शोषण करने वाले फरार आरोपी को पुलिस ने पकड़ा है। आरोपी तीन महीने बाद पुलिस की गिरफ्त में आया। पीड़िता एवं परिजनों ने थाना प्रभारी, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी सहित इंस्पेक्टर जनरल तक अपना शिकायतनामा देकर कई बार न्याय की गुहार लगाई थी।

इस पर एसपी बीपी राजभानु ने कुरुद थाना प्रभारी को आरोपी को पकड़ने के निर्देश दिए। कुरुद थाना प्रभारी आरएनएस सेंगर ने विवेचना अधिकारी पुष्पा पांडेय को केस सौंपा। विवेचना अधिकारी ने साइबर सेल की की मदद से आरोपी बादल चन्द्राकर पिता राधेश्याम चन्द्राकर को गिरफ्तार किया। आरोपी को भाविसं की धारा 294,506,376,377 एवं पास्को एक्ट की धारा 6 और धाराएं 147,148, 323 कायम करते हुए जिला न्यायालय में पेश किया गया।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story