छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: घर में सैक्स रैकेट का भंडाफोड़, 3 महिलाएं और युवक गिरफ्तार

Nilmani Pal
12 March 2022 10:50 AM GMT
छत्तीसगढ़: घर में सैक्स रैकेट का भंडाफोड़, 3 महिलाएं और युवक गिरफ्तार
x
पुलिस ने मारा छापा

जांजगीर। जांजगीर जिले में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। यहां पुलिस को शिकायत मिली थी कि एक घर में लंबे समय से जिस्मफरोशी का धंधा का चल रहा है। जिसके बाद पुलिस ने ये कार्रवाई की है। पुलिस ने मौके से 3 महिलाओं और एक युवक को गिरफ्तार किया है। मामला शिवरीनारायण थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, शिवरीनारायण‎ नगर के मेला ग्राउंड के पास एक घर में सैक्स रैकेट चलने की पुलिस को शिकायत मिली थी। पुलिस को बताया गया था कि यहां रहने वाली एक महिला बाहर से लड़कियां और महिलाओं को लाकर उनसे धंधा करवाती है। इसी शिकायत के आधार पर शुक्रवार रात पुलिस ने मौके पर दबिश दी। जिसके बाद पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है।

आस-पास के लोगों ने बताया कि वार्ड क्रमांक 01 में रहने वाली महिला काफी समय से इस काम में लगी थी। जिसकी वजह से यहां पर माहौल भी खराब हो रहा था। उनका कहना है कि कई बार पुलिस से शिकायत की जा चुकी थी। मगर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की थी। अब पुलिस ने यहां रेड मारी है।


Next Story