छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: कड़ाके की ठंड अक्टूबर महीने में ही पड़ने के आसार

Nilmani Pal
10 Oct 2023 2:27 AM GMT
छत्तीसगढ़: कड़ाके की ठंड अक्टूबर महीने में ही पड़ने के आसार
x

रायपुर। राजधानी रायपुर समेत कई संभागों से मानसून की विदाई हो चुकी है। मानसून की विदाई होते ही प्रदेश के कई इलाकों में तापमान में बदलाव देखने को मिल रहा है। राजधानी रायपुर के लोगों को सुबह हल्की ठंड तो दिनभर गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। बरहाल अब कुछ दिन में ही ठंडी का मौसम शुरू हो जाएगा।

मौसम विज्ञानी एच पी चंद्रा के अनुसार, सरगुजा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर संभाग मानसून की विदाई हो चुकी हैं। वहीं बस्तर संभाग से आज मानसून की विदाई होना संभव है। मानसून की विदाई के साथ ही प्रदेश में ठंड ने दस्तक दे दी है। प्रदेशके कई हिस्सों में सुबह और रात में ठंड का एहसास होना शुरू हो गया है। ऐसा माना जा रहा है कि इस बार ठंड भी बहुत ज्यादा होगी।

Next Story