छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: इस पार्टी के वरिष्ठ नेता का निधन...राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर

Admin2
28 Oct 2020 9:20 PM IST
छत्तीसगढ़: इस पार्टी के वरिष्ठ नेता का निधन...राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर
x

कोरबा। छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक दुखद खबर है। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के सुप्रीमो हीरा सिंह मरकाम का आज निधन हो गया। बिलासपुर के एक निजी अस्पताल में उनका उपचार जारी था। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उपचार के दौरान आज उनका निधन हो गया। हीरा सिंह मरकाम तानाखार विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके हैं। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ राजनेताओं में शुमार थे आदिवासी वर्ग का चेहरा थे। उनके निधन से छत्तीसगढ़ में शोक की लहर है।

बता दें गोंगपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष हीरा सिंह मरकाम अविभाजिल मध्यप्रदेश में पाली तानाखार से तीन बार विधायक रहे।

Next Story