छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: राजभवन में तैनात सुरक्षाकर्मी का निधन...राज्यपाल ने उनके परिजनों को 1 लाख रूपए देने की घोषणा की

Admin2
15 Jan 2021 8:07 PM IST
छत्तीसगढ़: राजभवन में तैनात सुरक्षाकर्मी का निधन...राज्यपाल ने उनके परिजनों को 1 लाख रूपए देने की घोषणा की
x

रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके ने आज राजभवन में तैनात सुरक्षा कर्मी (पी.एस.ओ.) स्वर्गीय मोरकचंद पाटले के परिजनों से मुलाकात की और उनके प्रति शोक संवेदना व्यक्त की। सुश्री उइके ने स्वर्गीय श्री पाटले को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि मुझे श्री पाटले के निधन पर दुख हुआ. इस दुख की घड़ी में आप लोगों के (स्वर्गीय पाटले के परिजनों) के साथ हूं। राज्यपाल ने परिवार के सहयोग के लिए एक लाख रूपए देने की घोषणा की तथा बच्चों की अनुकंपा नियुक्ति की प्रक्रिया जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए।



Next Story