छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: सड़क हादसे में स्कूली छात्रा की मौत, बाइक सवार ने मारी थी ठोकर

jantaserishta.com
21 Sept 2021 7:44 PM IST
छत्तीसगढ़: सड़क हादसे में स्कूली छात्रा की मौत, बाइक सवार ने मारी थी ठोकर
x

Demo Pic

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। महासमुंद। कोमाखान थाना क्षेत्र के ग्राम खट्टी में स्कूली छात्रा की बाइक की ठोकर से मौत हो गई है। हादसे में छात्रा को गंभीर चोट आई थी। परिजनों ने इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घटना 15 सितंबर की बताई जा रही है। मृतका स्कूल पढ़ाई करने के लिए जा रही थी। कोमाखान थाना प्रभारी सिद्ध्श्वेर प्रताप सिंह ने बताया कि ग्राम खट्टी निवासी नर्मदा मांझी पिता बम्हा सोम (12) 15 सितंबर को सुबह पैदल स्कूल जा रही थी। तेज रफ्तार में आ रहे बाइक सवार बाइक का चालक जीवन प्रसाद कुर्रे ने अपनी चपेट में ले लिया।

हादसे के बाद छात्रा सडक़ में गिर गई और खून से लथपथ हो गई। छात्रा को इलाज के लिए बागबाहरा सामुदायिक केंद्र लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच के लिए कोमाखान थाना को भेजा। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच के बाद रविवार को आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना इतना जबर्दस्त था कि छात्रा के सिर पर गंभीर चोट आई थी, इसके कारण खून बह गया था। अंदरुनी चोट आने और अधिक खून बहने के कारण उसकी मौत हो गई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story